16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का टूट रहा सपना, बदहाल है साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का आदर्श गांव

बीजेपी सांसद भरत सिंह ने इस गांव को लिया है गोद

2 min read
Google source verification
Ojhavalia Village

ओझवलिया गांव

बलिया. बीजेपी सांसद भरत सिंह का गोद लिया गांव ओझवलिया गांव में नरेंद्र मोदी का सपना टूटता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अक्टूबर 2014 को सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत हर सांसद को 2019 तक तीन गांवों को विकसित करने का कार्य सौंपा था। लेकिन अभी तक एक गांव में भी भली भांति विकास नहीं हो सका।

पत्रिका की टीम ने बलिया के ओझवलिया गांव में जब पहुंची तो विकास के नाम पर कुछ नहीं दिखा। ओझवलिया गांव हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का गांव है। जिसे भाजपा के सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार इस गोद लिया था। यहां की गंदी नालियां, खराब सड़कें, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समस्या, पीने के पानी की समस्या जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अब तक मुहैया नहीं हो पाई। आज के आधुनिक युग में भी यहां इंटरनेट के लिए कोसो दूर का सफर तय करना पड़ता है।

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का गांव भले ही सांसद ने गोद लिया हो लेकिन सांसद के साथ-साथ स्थानीय नेताओं का भी इसमें सहयोग जरूरी है। वहीं युवाओं से लेकर बुजूर्ग तक इस व्यवस्था से खुश नहीं है। न ही इस गांव में हॉस्पिटल है और न ही कोई सरकारी नल। इस गांव में लोग आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्राम प्रधान ओझवलिया ने बताया कि 5 पुरवे का यह गांव है। तीन ही सफाई कर्मी हैं। शिक्षा के नाम पर एक प्राथमिक विद्यालय और दो जूनियर हाईस्कूल हैं। तीन वर्ष सांसद जी का कार्यकाल हो गया। पिछली सरकार सपा की थी, सांसद भाजपा के थे। जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो सांसद भरत सिंह दबाव बनाकर काम शुरू करवाये। जैसा कि आप पानी टंकी बनते देख रहे हैं यह सपा के कार्यकाल में तत्कालीन सांसद नीरज शेखर द्वारा लाया गया था वहीं प्रधान जी की माने तो सांसद भरत सिंह ने ही शुरू करवाया।

चंदा मांगकर होता है गांव का विकास

ग्रामीणों का कहना है कि बीजेपी सांसद भरत सिंह चंदा लेकर विकास कराते हैं। उन्होंने कहा कि ओझवलियां गांव के बाहर लगा गेट भी चंदा के पैसे से बना है।

इतना ही नही गांव में विकास की गति देने के लिए सांसद भरत सिंह चन्दा लेकर भी विकास करा रहे हैं। विद्यालय के समीप तालाब और बन रहे पानी टंकी के साथ देखने से हकीकत सामने है। वही सांसद भरत सिंह ने नया एक और गांव देवगावा जमनियॉ तहसील के रेवतीपुर ब्लॉक के जिला गाजीपुर में पड़ने वाला हैं जिसे गोद लिया हैं मगर वहां कोई भी विकास नहीं हुआ हैं और वहां की जनता बेहाल है।