बलिया. फेफना थाना क्षेत्र के करची गांव में दबंग प्रधान ने सेवानिवृत्त शिक्षक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मौके थाना अध्यक्ष सीओ सहित पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शिक्षक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।