
बलिया. आयकर विभाग ने बुधवार को अचानक स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आयकर विभाग के रडार पर जिले के कई स्वर्णकार हैं। बलिया और वाराणसी की संयुक्त टीम कार्रवाई करने पहुंची है। आयकर विभाग की टीम के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
कोतवाली थाने के स्टेशन शहीद पार्क रोड स्थित स्वर्ण व्यापारियों की दुकानों पर कार्रवाई की गई, इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
BY- AMIT KUMAR