बलिया. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बलिया के कई गांवों में पानी से लबालब भर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 24 घंटे के अंदर तेज आंधी-पानी के साथ बारिश हो सकती है। अभी बलिया का करेंट वेदर 27°C है। मानसून विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जाएगी। तेज बारिश के चलते पूरे यूपी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और प्रशासन के लोगों को सचेत किया हैं।
बतादें कि पूर्वांचल के बलिया, गाजीपुर, वाराणसी ,मऊ गोरखपुर देवरिया,में भारी बारिश के चलते चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बलिया में लगभग दोपहर तक तेज गरज के साथ आंधी-पानी आने की सम्भावना है।