28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी और योगी की पेंटिग बनाने पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट, घर से बाहर निकाला

तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज की महिलायें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार के साथ खड़ी दिख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Sep 2017, 10:26 PM IST

pm modi and yogi painting

पीएम मोदी और योगी की पेटिंग

बलिया. तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज की महिलायें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार के साथ खड़ी दिख रही हैं । कई मुस्लिम महिलाओं और मुस्लिम संगठन पीएम मोदी को इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं । बलिया के सिकंदरपुर की रहने वाली महिला नगमा परवीन ने इस फैसले के बाद इतनी प्रभावित हुई कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पेटिंग बना दी, मगर नगमा का यह काम घरवालों को नागवार गुजरा । पेटिंग बनाने से घरवाले नाराज हो गये और उन्होंने नगमा के साथ मारपीट की और उसे पागल बताकर घर से बाहर निकाल दिया ।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है । नगमा परवीन सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव की रहने वाली है और 26 नवंबर 2016 को उसकी शादी सिकंदरपुर के ही बसारिकपुर गांव निवासी परवेज खान के साथ हुई थी । नगमा के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे ।

यह भी पढ़ें:

इस सीट पर बीजेपी को तगड़ा झटका, जा सकती है कुर्सी

हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक पर फैसला आया तो नगमा परवीन ने पीएम मोदी और सीएम आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाई और उसे अपने घरवालों को दिखाया। पेटिंग देखने के बाद पति परवेज खान सहित घरवाले भड़क गये और नगमा के साथ मारपीट शुरू कर दी । घरवालों ने इस काम के लिए उसे पागल तक करार दे दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया । नगमा के पिता ने इस संबंध में सिकंदरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और नगमा के ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग की है ।

वहीं इस मामले पर सलेमपुर के बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी ।

तीन तलाक पर हाल ही में आया था सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाते हुए कानून बनने तक एक बार में तीन तलाक पर रोक का आदेश दिया था और इसपर छह महीने के भीतर केंद्र सरकार को निर्देश भी दिया था । सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के मूलभूत अधिकारों का हनन है।

By- Amit Kumar