13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने के लिये सत्याग्रह करेंगे यह सांसद

नीरज शेखर ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पर बलिया से भेद भाव का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Sp Mp Neeraj Shekhar

सपा सांसद नीरज शेखर

बलिया. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले पूर्वांचलवासियों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात दी थी। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर सपा और भाजपा के बीच विवाद भी जारी है। सपा इसे अखिलेश सरकार का प्रोजेक्ट बता रही है, वहीं अब इस मामले में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बलिया को इस एक्सप्रेस वे से अलग करने पर सत्याग्रह की चेतावनी दी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया को नहीं जोड़ना कहीं न कहीं भाजपा के लिए गले की फांस बनती नजर आ रही है। राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लाने के लिए सत्याग्रह करेगी साथ ही साथ नीरज शेखर ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पर बलिया से भेद भाव का आरोप लगाया।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया जनपद को नही जुड़ने से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल जरुर हो गयी है। राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लाने के लिए सत्याग्रह करेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अब केवल रास्ता ही नही बल्कि बलिया की सम्मान की बात हो गयी है। सांसद ने बलिया जनपद के सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं से आग्रह किया कि सभी लोग पार्टी का बंधन तोड़ कर बलिया के सम्मान की लड़ाई में साथ आये।

BY- AMIT KUMAR