2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सपा नेताओं का बीजेपी पर निशाना, कहा- चेहरे बदलने से देश नहीं बदलेगा

राम गोविन्द चौधरी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रालय बदलने से कार्य में परिवर्तन नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 3 Sep 2017, 8:47 PM IST

Ramgovind Chaudhary and Neeraj Shekhar

रामगोविंद चौधरी और नीरज शेखर

बलिया. मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा है । सूबे के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रालय बदलने से कार्य में परिवर्तन नही होगा। राम गोविन्द चौधरी बलिया के टी डी कॉलेज परिसर में व्यापारी महापंचायत के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

रामगोविंद चौधरी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफा को ड्रामा बताते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में जितनी रेल दुर्घटनायें हुई है वह आज से पहले कभी नहीं हुई । उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार में मंत्री बदलने से जनता को कोई फ़ायदा नहीं होगा, जी एस टी के लागू होने से व्यापारियों पर पहाड़ सा टूट गया है और यह सरकार जनविरोधी है । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लाश के ऊपर खड़ा होकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया ।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से जब मुलायम सिंह यादव के अलग पार्टी बनाने का सवाल किया गया तो पहले तो वो मीडिया पर ही भड़क गये, फिर बाद में कहा कि कोई अलग पार्टी नहीं बन रही है और नेताजी का आशीर्वाद अखिलेश यादव के साथ हमेशा है । उन्होंने कहा कि मीडिया को जो चलाना है, चलाते रहे, मगर समाजवादी पार्टी एकजुट है ।

वहीं राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मंत्रालय बदलने से कार्य में परिवर्तन नही होगा और चेहरे बदलने से देश नही बदलेगा । उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की बात करने वाले देश मे 50 साल की पटरियों को तो बदला नहीं जा सका है ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है । नीरज शेखर ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री बिना अनुभव के है जिन्हें सरकार चलाने का कोई तजुर्बा नही है ।