
सुरेन्द्र सिंह
बलिया. उन्नाव रेप केस में कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार घिरती चली जा रही है। विपक्ष उसे घेरने में लगा है तो कुछ भाजपा नेता ही उसकी मुश्किलों में इजाफा करते दिखस रहे हैं। बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक ने तो ऐसा बयान दे दिया है जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने आकर कहा है कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप नहीं करता। विधायक जी ने दावा किया है कि महिला उत्पीड़न का आरोप लगाकर विधायक को जेल भेजने की साजिश की गई है।
सुरेन्द्र सिंह यूपी के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। विवादित बयानों से उनका पुराना नाता रहा है। इसके पहले भी वह अपने कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस बार उन्होंने बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्नाव रेप केस पर उन्होंने अपनी अलग ही थ्योरी दी। उन्होंने कहा है कि तीन बच्चों की मां के साथ कोई रेप नहीं करता। न तोदावा किया कि ये सब सिर्फ विधायक को फंसाने के लिये किया गया है। 324 और 325 में तो बेल मिल जाती है, लेकिन महिला उत्पीड़न में जल्दी बेल नहीं मिलती। इसीलिये प्रायोजित कर उन्हें फंसाया गया है। हालांकि मारपीट के लिये कार्रवाई को वाजिब बताया।
सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि कुलदीप सिंह सेंगर तो वहां थे ही नहीं। कहा कि उनका भाई इसमें जरूर इन्वाल्व है, पर मारपीट में। बोले कि, मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि महिला उत्पीड़न और हरिजन उत्पीड़न के नाम पर लगता है कि पूरा समाज ही उत्पीड़ित हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा कि दोनों लोग आज गरीबों की चिंता इसलिये कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास परिवार नहीं। वो सन्यासी हैं और सबकी चिंता करते है रहे हैं, मोदी योगी आज गरीबों की चिंता कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास परिवार नहीं। वो सन्यासी लेाग हैं और सबकीचिंता करते हैं।
by Amit Tiwari
Published on:
11 Apr 2018 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
