
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मायावती का ब्राह्मण सम्मेलन अवसरवादी राजनीति का एक चेहरा है। चुनाव आते ही कभी इसका सम्मेलन कभी उसका। इन्हें न धरती का पता है न आसमान का। न जनता की समस्याओं पर कभी संघर्ष करना, न किसानों की बात करना। बंद कमरे में एससी में बैठकर ट्विटर और सोशल मीडिया पर राजनीति करती हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मायावती कभी धरती पर उतरी हैं? कभी माटी पर उतरकर गांव में जाकर दलित परिवारों से मिलीं कि वो कैसे रहते हैं, उनका जीवन कैसे चल रहा है? कहा कि ये ऐसे नेता हैं जो अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और इतिहास हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी पर निशाना
आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर कहा कि बीजेपी सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये माफ करती है। वहीं जब सपा की सरकार बनती है तो वो आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने का फैसला करते हैं। बीजेपी और सपा में यह सबसे बड़ा फर्क है। उसी का नमूना आगरा में देखने को मिला। चुनाव आ रहा है जनता ही फैसला करने के साथ ही इनको बेनकाब भी करेगी।
Updated on:
19 Jul 2021, 12:54 PM IST
Published on:
19 Jul 2021, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.