8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, राइस मिल की पानी की टंकी में तैरती मिली लाश

Balod News: बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में राइस मिल की पानी की टंकी में डूबने से बिहार निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक राइस मिल के फैक्ट्री सेक्शन में काम करता था।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

पानी की टंकी में तैरती मिली चप्पल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के विद्या विशु खुरसुनी राइस मिल परिसर में बीती देर रात पानी की टंकी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार राज्य के पूर्णिया जिले के मोहनिया गांव निवासी प्रिंस कुमार शाह के रूप में हुई है, जो राइस मिल के फैक्ट्री सेक्शन में कार्यरत था।

युवक के काम पर नहीं पहुंचने पर मिल परिसर में उसकी खोजबीन शुरू की गई। देर रात करीब 11 बजे पानी की टंकी के आसपास तलाश करने के दौरान पानी में चप्पल तैरती दिखाई दी। संदेह होने पर टंकी में देखा गया, जहां युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल अर्जुंदा पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पानी की टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक पानी की टंकी तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

खुली पानी की टंकी ने बढ़ाई चिंता

राइस मिल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। मिल के बॉयलर में पानी की सप्लाई के लिए बनाई गई स्टोर वाटर टंकी करीब 12 फीट गहरी है। आसपास मजदूर नहाने और खुले नल से पानी का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी के चारों ओर पर्याप्त घेराबंदी अथवा सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Chhattisgarh News: सीसीटीवी कैमरे और रोशनी की व्यवस्था नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, राइस मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की बात भी सामने आई है। पानी की टंकी के आसपास पर्याप्त रोशनी नहीं होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में रात के समय वहां आवाजाही करने वाले कर्मचारियों के लिए खतरा बढ़ सकता है। इन सभी बिंदुओं की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लोगों का कहना है कि पानी की टंकी के आसपास सुरक्षा घेराबंदी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी संबंधी संकेतक लगाए गए होते तो हादसे की आशंका कम की जा सकती थी।

राइस मिल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

मिल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बालोद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग