5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Balod Road Construction: 4 करोड़ से बनेगी बालोद की यह सड़क, 15 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत, PWD करेगा निर्माण

Jamgaon Gundardehi Road: बालोद के जामगांव-गुंडरदेही 15 किमी सड़क के मजबूतीकरण के लिए 4.02 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। PWD जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे 15 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
Balod 4 Crore Road Project

कीचड़़ से मिलेगी मुक्ति (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Road Development: बालोद जिले में वर्षों से खराब सड़क और कीचड़ से जूझ रहे रनचिरई सहित आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। जामगांव से गुंडरदेही तक 15 किमी सड़क के मजबूतीकरण के लिए शासन ने 4 करोड़ 2 लाख 64 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं।

जामगांव से गुंडरदेही मार्ग पर स्थित ग्राम रनचिरई की सड़क पर बरसात में इतना कीचड़ हो जाता है कि पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन फंस जाते हैं। इसी सड़क से तीन हजार से अधिक लोगों के अलावा छह से अधिक बसें गुजरती हैं। बच्चों को मजबूरी में कोचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लगातार सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों ने भी कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी।

अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने का इंतजार

सड़क के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की खबर से रनचिरई सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। लोगों का कहना है कि अब बरसात में कीचड़, धूल और हादसों से छुटकारा मिलेगा। स्कूली बच्चों और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में सुविधा होगी।

इसलिए सड़क का निर्माण अटका था

यह सड़क पहले एडीबी विभाग की ओर से बनाई जानी थी। वर्ष 2024 में अंडा से रनचिरई होते हुए जामगांव तक करीब 62 करोड़ की लागत से सड़क और बायपास बनाने की योजना थी, लेकिन विभाग और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीण चाहते थे कि सड़क गांव के मुख्य मार्ग से ही चौड़ी कर बनाई जाए, चाहे कुछ घर तोड़ने पड़ें। उनका तर्क था कि बायपास बनने से गांव का व्यापार चौपट हो जाएगा।

सहमति न बनने और बाद में एडीबी विभाग बंद होने से काम अधर में लटक गया। अब शासन ने इस मार्ग को 2025-26 के बजट में शामिल कर लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग इस मार्ग का सर्वे करेगा। इस मार्ग में दो जगह पुलिया का निर्माण भी करना है। विभाग तैयारी में जुट गया है। तकनीकी स्वीकृति का इंतजार है।

जल्द शुरू होगा निर्माण

लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा ने बताया कि जामगांव से गुंडरदेही मार्ग तक 15 किमी मजबूतीकरण के लिए 4 करोड़ 2 लाख 64 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। तकनीकी स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।