
गुंडरदेही से कांग्रेस के घनाराम साहू ने तो डौंडीलोहारा से भाजपा के लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने खरीदा फार्म
बालोद. जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस अब तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इसके लिए पार्टी में बैठकों का दौर दिल्ली से लेकर प्रदेश तक जारी है। इसी बीच नामांकन के दूसरे दिन कांग्रेस के पूर्व विधायक घनाराम साहू ने गुंडरदेही विधानसभा से नामांकन फार्म खरीदा है, जो आज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ज्ञात हो कि घनाराम साहू का नाम गुंडरदेही के लिए बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा है, पर अभी तक कांग्रेस हाइकमान ने जिले के तीनों विधानसभा में अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। पार्टी में बैठकों का दौर भी जारी है। प्रत्याशी चयन में समय लगने के कारण अब पार्टी कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति है। इसी के चलते पार्टी के दावेदार अब नामांकन फार्म खरीदने लगे हैं। कांग्रेस हाइकमान से स्वीकृति के बाद ही जिले के तीनों विधानसभा में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, मगर कब इसी के इंतजार में दावेदारों में बेताबी है।
भाजपा से लाल महेंद्र टेकाम ने खरीदा फार्म
शनिवार को डौंडीलोहारा विधानसभा से भाजपा के घोषित उम्मीदवार लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने नामांकन फार्म खरीदा। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कुल 8 लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। नामांकन दाखिले के पहले दिन शुक्रवार को संजारी बालोद के लिए 4 फार्म, डौंडीलोहारा 2 और गुंडरदेही विधानसभा के लिए 5 नामांकन फार्म खरीदे गए थे। इस तरह दो दिनों में अब तक कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं।
आज विधानसभावार नामांकन फार्म लेने वाले
संजारी बालोद विधानसभा क्रमांक 59
कामिनी धुर्वे निर्दलीय वर्तमान पता बालोद
कमलकांत रामटेके अंबेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) निवासी दल्लीराजहरा
रेणु यादव समाजवादी पार्टी निवासी ग्राम डढारी (गुरुर)
डौंडीलोहारा विधानसभा क्रमांक 60
लाल महेन्द्र सिंह टेकाम भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा
जनक लाल ठाकुर छग मुक्ति मोर्चा दल्लीराजहरा
महेश कुमार कुरेटी अंबेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडियन(एपीआई) निवासी पीपरखार
गुंडरदेही विधानसभा क्रमांक 61
घनाराम साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ग्राम कलगपुर
चन्द्रहास साहू भारतीय पंचायत पार्टी ग्राम चीचा (अर्जुन्दा)
आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन, विधायक राजेंद्र राय को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के गुंडरदेही उम्मीदवार व विधायक राजेन्द्र राय को संजारी बालोद के उप रिटर्निंग ऑफिसर बीएल गजपाल व हरेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। नहीं तो निर्वाचन नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जारी नोटिस में कहा गया है कि उडऩदस्ता दल क्रमांक 2 के दल प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निरीक्षण के दौरान 26 अक्टूबर को ग्राम झलमला (घोटिया चौक) में जिप्सी वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजे 1525 में अनाधिनत रूप से व बिना किसी पूर्व अनुमति से जनता कंाग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के चार झंडे लगाते हुए प्रचार किया जा रहा था। ज्ञात हो कि शुक्रवार को कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग के उडऩदस्ते और विधायक राजेंद्र राय के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन
वहीं आम आदमी पार्टी के गुंडरदेही विधानसभा के प्रत्याशी नम्रता सोनी भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की चिन्ह लगे टोपी लगाकर नामांकन फार्म लेने नामांकन कक्ष में पहुंच गई थी। मगर सुरक्षा कर्मी से लेकर निर्वाचन अधिकारी कुछ भी नहीं बोले और नामांकन फार्म तक खरीद लिए। बाद में शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
जिला कलक्टोरेट में संविदाकर्मी ने नौकरी छोड़ चुनाव लडऩे खरीदा नामांकन
जिला कलक्टोरेट के महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी ने भारतीय पंचायत पार्टी से गुंडरदेही विधानसभा से चुनाव लडऩे अब नौकरी छोड़ दी है। शनिवार को कलक्टोरेट आकर नामांकन फार्म भी खरीदा। उन्होंने कहा राजनीति में आने का बहुत बड़ा कारण है। समाज शास्त्र में एमए की पढ़ाई किए गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम चीचा के रहने वाले 33 साल के चंद्रहास साहू ने बताया कि जब किसी बात की चिंता और पीड़ा होता है तब कुछ अलग करने का मन रहता है। पर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया की राजनीति में आने का कारण क्या है। हालांकि क्षेत्र के लिए बेहतर काम करने की बात जरूर कहीं है पर गुंडरदेही विधानसभा से चुनाव लडऩा कड़ी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि यह पार्टी भी नई है और इन्हें अभी इस क्षेत्र में खड़े होने में समय लगेगा।
Published on:
28 Oct 2018 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
