11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में 2 नवंबर को 27 वर्षीय गीतिका (दीप्ति) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गीतिका 5 माह से गर्भवती थी, लेकिन परिवार वालों से मिली यातनाओं को सह नहीं पाई।
2 min read
Google source verification
गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में 2 नवंबर को 27 वर्षीय गीतिका (दीप्ति) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गीतिका 5 माह से गर्भवती थी, लेकिन परिवार वालों से मिली यातनाओं को सह नहीं पाई।

Crime News : गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चारभाठा में 2 नवंबर को 27 वर्षीय गीतिका (दीप्ति) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के पिता व मां ने गुंडरदेही थाने में आकर 15 नवंबर को बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। इसके लिए पति, सास, ससुर ने दबाव बनाते थे। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की। गीतिका 5 माह से गर्भवती थी, लेकिन परिवार वालों से मिली यातनाओं को सह नहीं पाई। गुंडरदेही पुलिस ने दहेज मृत्यु यानी धारा 80 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मृतका के पति युवराज साहू व उनके ससुर टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया। सास त्रिवेणी फरार है।

शादी के छह माह बाद लगातार होती रही प्रताड़ित

परिजनों की माने तो गीतिका की शादी अप्रैल 2024 में हुई। धनेली की रहने वाली गीतिका शादी होकर चारभांठा गई। वह 6 माह तक ही अपने ससुराल में ठीक रही। उसके बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

यह भी पढ़ें :

भ्रष्टाचार : निर्माण के एक साल में ही स्कूल भवन में पड़ी दरार

कार व दुकान खोलने 2 लाख मांग रहे थे

मृतका के पिता धर्मेंद्र साहू व मां प्रभा साहू ने शिकायत में बताया कि बेटी के पति, सास व ससुर कार एवं दुकान खोलने 2 लाख रुपए मांगने का दबाव बनाते थे।

यह भी पढ़ें :

सामूहिक इस्तीफे के बाद कुछ हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने उठाया, 12 घंटे के बाद छोड़ा

पति व ससुर गिरफ्तार, सास की तलाश जारी

गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने कहा कि परिजनों की रिपोर्ट पर धारा 80 बीएनएस के तहत मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति युवराज व ससुर टीकाराम को गिरफ्तार किया गया है। उनकी सास त्रिवेणी की तलाश जारी है।