ग्रामीण मूलचंद मेश्राम एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जागेश्वर देशमुख ने बताया कि जब स्कूल जतन योजना के तहत काम शुरू किया तो पुराने भवन में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने मना किया और कहा कि 16 लाख रुपए में नया भवन बन जाएगा, जिसके बाद काम शुरू किया। काम स्तरहीन किया गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण अधिकारी व ठेकेदार से पानी की तराई करने कहा तो सब ठीक है, कहते रहे। भवन निर्माण के कुछ माह में भवन में जगह-जगह दरारें आने लगी।