
PHoto Patrika
Police Job Scam: बालोद जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है। पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा (डंगनिया) निवासी मेघराज साहू (27) ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024-25 में पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। उनके भैया इलियास मोहम्मद, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, उनके पहचान वाले प्रकाश चंद्र पढवेकर से उनकी मुलाकात हुई। प्रकाश चंद्र पढवेकर मकान नंबर 202, ब्लॉक नंबर डी, मयुरी हाईट्स, बोरसी, पद्मनाभपुर, दुर्ग का निवासी है और वर्तमान में परिवहन विभाग मंत्रालय में पदस्थ है।
प्रकाशचंद्र ने मेघराज को बताया कि मंत्रालय में उसकी अच्छी पहुंच है। वह उसकी पुलिस विभाग में जीडी आरक्षक पद पर नौकरी लगवा देगा। प्रकाश चंद्र ने एक मार्च 2024 को मेघराज साहू से 2 लाख रुपए अपनी पत्नी कुसुम पढवेकर के भारतीय स्टेट बैंक के खाते में डलवा लिए। उसने आश्वासन दिया कि यदि काम नहीं हुआ तो वह ब्याज सहित राशि वापस कर देगा।
मेघराज साहू ने बताया कि नौकरी नहीं लगने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो प्रकाश चंद्र टाल-मटोल करने लगा। वह आज दूंगा, कल दूंगा कहकर पैसे वापस नहीं कर रहा है। बार-बार मांगने पर भी जब पैसे नहीं मिले तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकाश चंद्र पढवेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी
बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर युवक से किस्तों में बड़ी रकम ले ली, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। भोलेनाथ सेवा समिति अंबागढ़ चौकी के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर
Updated on:
12 May 2026 03:13 pm
Published on:
12 May 2026 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
