जिले में गुरुर, डौंडीलोहारा और गुंडरदेही तीन ब्लॉक मुख्यालय के उप पंजीयक के तबादले के बाद राज्य शासन ने मात्र दो पंजीयक अधिकारी ही भेजे हैं। गुंडरदेही कार्यालय में स्वतंत्र उप पंजीयक अधिकारी नहीं होने से रजिस्ट्री प्रभावित हो रही है। जिला मुख्यालय के पंजीयन कार्यालय के उप पंजीयक वेद प्रकाश सहारे को गुंडरदेही कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है, जो सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और गुरुवार को कार्यालय में उपस्थित होकर 163 गांव के किसान की जमीन की खरीदी बिक्री का पंजीयन कर रहे हैं।