
बालौदाबाजार. जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गयी दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बना कर सात लोगों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 2 दिसम्बर को दोनों पीड़िता रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उनके परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सात दिसम्बर को पुलिस ने गिधौरी बस स्टैण्ड से दोनों नाबालिग बच्चियों को बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अनिल खुटे और उसके एक दोस्त दे दोनों से दिल्ली जा कर शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद दोनों स्कूल के बहाने उनके पास चली गयी।
लेकिन जब वो उनके पास पहुंची तो दोनों उन्हें दिल्ली ले जाने के बजाय अपने दोस्तों के साथ गौराडीपा और पिपरडुला ले गया जहाँ अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया।
पुलिस ने नागेश्वर पटेल (उम्र 25), छबीलाल कैवर्त्य (उम्र 23), नंदलाल यादव (उम्र 28), दयाराम रात्रे (उम्र 32), प्रदीप कुमार अजय (उम्र 29), अनिल खुटे (19 साल), और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी सरसीवा के ही रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
09 Dec 2019 06:06 pm
Published on:
09 Dec 2019 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
