5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: घर की बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: एक व्यक्ति न अपने घर की बाड़ी में गांजे की खेती की है। इस पर राजादेवरी थाने से पुलिस टीम को संबंधित व्यक्ति की पड़ताल के लिए रवाना किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime: घर की बाड़ी में लगा रखा था गांजा का पौधा, आरोपी गिरफ्तार

घर की बाड़ी में गांजे की खेती (Photo AI)

CG Crime: समाधान सेल ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा है। सेल को हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर गुप्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति न अपने घर की बाड़ी में गांजे की खेती की है। इस पर राजादेवरी थाने से पुलिस टीम को संबंधित व्यक्ति की पड़ताल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: CG Crime: सूखे नशे पर कार्रवाई जारी,गांजा के साथ सप्लायरों तक भी पहुंच रहे

राजादेवरी गांव पुलिस जब आरोपी शौकीलाल चौहान (37) के घर की बाड़ी पहुंची, तो वहां गांजे का पौधा लगा मिला। आरोपी को फौरन गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मिले गांजे के पौधे का वजन 1.50 किलो बताया जा रहा है।

इसकी कलियों की कीमत बाजार में 7000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे का पौधे जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग