
भाटापारा (सूरजपुरा). मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी है। अब भिंडी के बीज (Lady Finger seed) से शुगर कंट्रोल किया जा सकेगा। बीज पर हुए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि इसमें ऐसे तत्व हैं जो शुगर का लेवल कंट्रोल (Sugar Control) करने में सक्षम है।
मधुमेह यानी शुगर के रोगियों की बढ़ती संख्या के बाद कृषि वैज्ञानिकों ने सब्जी की कुछ ऐसी प्रजाति की खोज की है, जिसमें इसे पूरी तरह नियंत्रित करने के गुणों का खुलासा हुआ है। अब तक हुए रिसर्च के बाद भिंडी को ऐसी सब्जी के रूप में पहचान मिलने जा रही है, जिसके बीज(Lady Finger seed)में एंटी डायबिटीक गुणों का पता चला है। प्रारंभिक रिसर्च के परिणाम के बाद अब इसे डायबिटीज रोगियों तक पहुंचने के लिए जरूरी कवायद चालू हो चुकी है।
यूं तो पूरी भिंडी ही शुगर कंट्रोल (Sugar Control) करने के लिए सक्षम है। लेकिन इसके बीज (Lady Finger seed)में ऐसे तत्व मिले हैं जिनमें मधुमेह को नियंत्रण लेवल पर रखा जा सकता है। बीज में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सॉल्युबल फाइबर होने से प्रति 100 ग्राम भिंडी में कार्बन की मात्रा 7.45 होता है। इसकी वजह से यह मधुमेह रोगियों के लिए वरदान बनने जा रही है।
उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की भरपूर कोशिशों के बाद जिले में सब्जी की भरपूर खेती हो रही है। इसमें भिंडी (Lady Finger seed) की हिस्सेदारी अच्छी खासी है। कभी सीजन में ही मिलने वाली भिंडी अब लगभग पूरे साल मिलने लगी है। इसलिए मधुमेह रोगियों (Sugar Control) के लिए इसे खरीदने ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है।
Updated on:
24 Mar 2020, 9:02 AM IST
Published on:
9 Jun 2019, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.