1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी पर छिड़ा ऐसा विवाद.. पड़ोसी ने शिक्षक के सिर पर दे मारा फावड़ा, गंभीर, 2 गिरफ्तार

CG Crime: तैश में आकर लक्ष्मी शंकर ने शिक्षक श्रीवास पर फावड़े से हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हैं। विवाद में आरोपी का भतीजा राम किशोर सोनी भी उनका साथ देने आ गया
less than 1 minute read
Google source verification
CG crime News

पानी को लेकर विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक घायल ( Photo - Patrika )

CG Crime: बलौदाबाजार के कोसमंदी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी युवक ने शिक्षक पर फावड़ा चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा है।

CG Crime: तैश में आकर पड़ोसी ने दे मारा फावड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह की है। शिक्षक मुलेश्वर प्रसाद श्रीवास और लक्ष्मी शंकर सोनी पड़ोसी हैं। सुबह पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर लक्ष्मी शंकर ने शिक्षक श्रीवास पर फावड़े से हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हैं। विवाद में आरोपी का भतीजा राम किशोर सोनी भी उनका साथ देने आ गया। प्रार्थी श्रीवास ने पलारी थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें: CG Crime: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, भाई ने भाई की टांगिया से कर दी हत्या

रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 (2), 109 3 (5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने पानी की बात को लेकर विवाद होने की बात कबूमली। जान से करने के धमकी देते हुए फावड़े से शिक्षक पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुंचाने की बात भी स्वीकार की। प्रकरण में दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग