कोहरौद दुकान के सेल्समेन ताराचंद रजक को विक्रेता पद से हटाकर समिति कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उनका स्थान साधुराम यादव ने लिया है। इधर, टुंडरा तहसील के पटवारी युगराजेश्वर साहू का पैसे के लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जवाब संतोषजनक न मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।