26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में राम के नाम पर मांगा भाजपा के लिए वोट

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा गांव गांव का विकास करवाकर इतिहास रच दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Nov 2018, 6:01 PM IST

chhattisgarh election

छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य कहलाता था, जो अब तेजी से विकास कर रहा : आदित्यनाथ

कसडोल/लवन. विधानसभा अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार संवैधानिक पद पर रहते हुए गौरीशंकर अग्रवाल ने कसडोल क्षेत्र के गांव गांव का विकास करवाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कसडोल क्षेत्र के लिए जो विकास कार्य किया है वह छत्तीसगढ़ तो क्या पूरे भारत के किसी सांसद या विधायक नहीं कर सकते। यह बातें कसडोल विस क्षेत्र के धर्मनगरी लवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा चुने गए व्यक्ति को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। इसका सर्वोत्तम उदाहरण गौरीशंकर अग्रवाल ने पिछले पांच साल में प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के एक-एक गांव की आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना बनाकर उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया है। और इसका लेखा जोखा हर व्यक्ति तक पहुंचाने एक पुस्तक भी छपवाया है जो स्वागत योग्य है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका एवं प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, इसलिए यहां पर डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में रामराज्य की स्थापना करने भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

प्रदेश सरकार के सस्ते खाद्यान्न योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर संचालित यह योजना पूरे देश के लिए मॉडल बना। इसके लिए डॉ. रमन सिंह बधाई के पात्र हैं। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का योगी ने जमकर तारीफ की। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके शासनकाल में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य कहलाता था, जो अब तेजी से विकास करने वाले राज्य में गिना जाता है।

इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता धन्यवाद के बात्र हैं जिसने लगातार तीन बार भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपी। अंत में उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास का कोई विकल्प नहीं होता। कार्यक्रम को सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया और आने वाले 20 नवंबर को कमल पर बटन दबाकर आशीर्वाद देने की अपील की। इस अवसर पर सच्चितानंद उपासने, बलौदाबाजार जनपद अध्यक्ष सुलेचना यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग