26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोनस तिहार: किसानों में उत्साह, बोले- व्यापारियों का लोन चुका कर अब मनाएंगे दीपावली

मुख्यमंत्री द्वारा बोनस तिहार में किसानों को ऑनलाइन बोनस ट्रांसफर करते ही किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Oct 2017, 6:57 PM IST

news

बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री द्वारा बोनस तिहार में किसानों को ऑनलाइन बोनस ट्रांसफर करते ही किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अधिकांश किसान अपने मोबाइल में मैसेज चेक करने लगे। ग्रामीण इलाकों के बहुतेरे किसान बैंकों व समितियों तक पहुंचकर बोनस की जानकारी ले रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों की समितियों में जाकर वस्तुस्थिति का आकलन किया गया तो बोनस मिलने के बाद किसान काफी उत्साहित नजर आए। किसानों ने बताया कि इस वर्ष सूखा पड़ गया है। बोनस की रकम से कम से कम दुकानदारों, व्यापारियों का लोन चुका सकते हैं। वहीं दीपावली त्यौहार की चिंता भी नहीं रहेगी।

समितियों से लेकर शहर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तक किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। किसानों द्वारा अपने बैंक खाते में बोनस की एंट्री की पड़ताल की जा रही है। बोनस वितरण के बाद किसानों के चेहरे में संतोष के भाव नजर आए। बहुतेरे किसानों ने बताया कि प्रतिवर्ष किसानों द्वारा धान की फसल के लिए खाद, दवा, रोपाई में मजदूरों को मजदूरी देने के लिए कर्ज लिया जाता है जो धान की बिक्री के बाद वापस किया जाता है। किसानों की माने तो शासन से सही समय पर मिला बोनस किसानों के लिए मरहम का काम कर रहा है।
किसान हजारी साहू ने कहा राज्य शासन के बोनस से छोटे किसानों को ज्यादा राहत मिलेगी क्योंकि इस वर्ष भी सूखा पड़ गया है। बोनस के साथ ही साथ अब राज्य शासन को सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी ठोस प्रयास करने चाहिए।

त्योहारी खर्च से राहत
इस साल सूखे की वजह से किसानों को पूरा नुकसान हुआ है। हमारे जैसे कई छोटे किसानों के लिए यह नुकसान पूरा बजट बिगाडऩे वाला है। मुझे लगभग 7 हजार रुपए बोनस मिले हैं। जिससे लगभग 2 हजार लोन वापस करने में चला जाएगा। शेष रकम से त्यौहारी व अन्य खर्च में राहत मिलेगी।
मैकू फेकर, किसान ग्राम पंचायत रिसदा

आधी चिंता हुई दूर
रिसदा तक कुकरदी जलाशय का पानी नहीं पहुंचने से नहर से पानी छोड़े जाने का भी कोई लाभ नहीं हुआ है। बोनस ने किसानों को राहत तो प्रदान की है परंतु टेल एरिया के लोगों के लिए सिंचाई सुविधाओं का बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस बार मिले बोनस से त्यौहार तथा परिवार की आधी चिंता दूर हो गई है।
कांग्रेस ध्रुव, किसान ग्राम पंचायत रिसदा

लंबे समय से था इंतजार
पिछले साल का बोनस इस साल प्रदान किया गया है जो राहत प्रदान करने वाला है। बोनस का इंतजार किसानों को लंबे अर्से से था जिसे मिलने से किसानों में उत्साह है। बोनस की शेष किश्तों को भी जल्द से जल्द प्रदान किया जाना चाहिए।
प्यारेलाल सतनामी, कृषक

लोन चुका सकते हैं
इस साल धान की फसल के लिए किसानों द्वारा दवा, खाद आदि के लिए ऋण लिया गया था जिसे सूखे की वजह से अदा करने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। बोनस की रकम से किसानों का पूरा ऋण चुकता हो जाएगा साथ ही त्यौहारों के लिए भी राज्य शासन के द्वारा प्रदान किया गया बोनस राहत भरा होगा।
रामजी फेकर, कृषक

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग