9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बच्चों को नहीं मिल रहा आरटीई के तहत अच्छे स्कूल में एडमिशन

एडमिशन से वंचित होना पड़ रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 17 Jun 2018, 6:48 PM IST

cg news

इन बच्चों को नहीं मिल रहा आरटीई के तहत अच्छे स्कूल में एडमिशन

बलौदाबाजार. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत समीपस्थ केंद्रीय बोर्ड संचालित विद्यालयों में आसपास के ग्रामीण अपने बच्चों का दाखिला कराने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। कारण यह है कि आरटीई के अंतर्गत भरे हुए आवेदन पत्रों का निरस्त कर दिया जाना। बहरहाल इन हालातों में अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के भविष्य पर संकट आने से चिंतित हैं।

ज्ञात हो कि अर्जुनी व रवान के मध्य संचालित एक निजी विद्यालय में शिक्षा के अधिकार के तहत आवेदन नोडल अधिकारी विद्यालय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवान में जमा किया गया था। जबकि वर्तमान समय में लगभग चार से पांच आवेदकों को। उक्त विद्यालय में एडमिशन से वंचित होना पड़ रहा है। आवेदक राजेश वर्मा ने बताया कि विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया लॉटरी के आधार पर किया जाना था। जबकि लॉटरी होने की सूचना स्वयं नोडल अधिकारी जेआर धुव्र दिया गया था, लेकिन वहां पर ऐसी किसी प्रकार का प्रक्रिया नहीं देखने को मिली।

नोडल अधिकारी द्वारा अंबुजा विद्यापीठ विद्यालय में यह सारी प्रक्रिया किया जाना था, लेकिन वहां लॉटरी सिस्टम न करके लगभग 7 बच्चों का एडमिशन विद्यालय प्रबंधन के जानकारी के बिना नोडल अधिकारी के द्वारा कर दिया गया। जो कि भेदभाव की स्थिति को दर्शा रहा है। वहीं अर्जुनी के आवेदक सालिक वर्मा ने कहा की नोडल अधिकारी द्वारा 1 किलोमीटर का हवाला देते हुए एक सिरे से हमारे आवेदन को निरस्त कर दिया गया। उक्त अधिकारी द्वारा मुझे इस बात की जानकारी पूर्व में नहीं दी गई थी। फिलहाल मेरे द्वारा उक्त प्रकरण का आवेदन जनदर्शन में जिला कलक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा को दिया गया है

विदित हो कि स्थानीय निजी सीमेंट संयंत्र द्वारा संचालित स्कूल में कई पालकों द्वारा अपने बच्चों के एडमिशन शिक्षा के अधिकार के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन नोडल अधिकारी द्वारा नियम कानून का हवाला देते हुए यह कहा जा रहा है कि विद्यालय से गांव की दूरी 1 किलोमीटर से अधिक होने के कारण यहां दाखिला नहीं हो सकता। पूर्व से ही अर्जुनी के कई बच्चों का दाखिला शिक्षा के अधिकार के तहत हो चुका है। जबकि वर्तमान में नियम कानून का हवाला दिया जा रहा है। इस स्थिति में स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

इसकी शिकायत जनदर्शन कलक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा में किया गया है। इस पर अभिभावकों ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।


नोडल अधिकारी माध्यमिक विद्यालय रवान के जेआर ध्रुव ने बताया विद्यालय से गांव की दूरी 1 किलोमीटर से अधिक होने के कारण आवेदकों का अंबुजा विद्या पीठ में दाखिला नहीं हो सकता। भारती विद्या मंदिर में एडमिशन बचने पर किया जा रहा है।

बलौदाबाजार के जनपद सदस्य, संदेश जैन ने बताया पलकों की समस्या जायज है। शिक्षा के अधिकार के तहत अर्जुनी के बच्चों का भी दाखिला होना चाहिए। जबकि पूर्व से ही इसी अधिकार के तहत कई बच्चों का दाखिला हो चुका है।