
छत्तीसगढ़ में जोरों से चल रहा नकली अंडे का व्यापार, नहीं होता यकीन तो पढ़े ये खबर
बलौदा बाजार. हम सभी जानते है की अंडे का सेवन सेहत के लिए बहुत की लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते जो अंडा आप खा रहे है वो आपको तंदरुस्ती देगा या फिर आपकी जान लेगा। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी जो आप डेली रूटीन में अंडा खाते है वो आपकी जान भी ले सकता है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के खटियापाटी गांव में प्लास्टिक वाला अंडा (Fake egg) बेचा जा रहा है। व्यापारी इसे थोक में सामान्य अंडे के साथ मिलकर बाजारों में बेच रहे है।
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के महज 10 किमी दूर खटियापाटी गांव में जब ग्रामीण जब उबला अंडा खाने पहुंचे थे। वहां देखा अंडा फोड़ने के बाद उसका पीला हिस्सा पानी की तरह बहने लगा जब ग्रामीणों ने उसे छुआ तो अन्य अंडे के मुकाबले काफी कठोर था। जब इसे चाकू से काटने की कोशिश की तो काफी समय लगने लगा , तब ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने अंडे को जमीं में पटाकर देखा तो अंडा गेंद (Fake egg) की तरह उछलने लगा।
इस मामले के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अंडे की शिकायत लेकर जनता पोल्ट्री फार्म पहुंचे। फार्म मालिक ने अंडे (Fake egg) को सप्लायर के पास भेज दिए। ग्रामीणों ने बाजार में बिकने वाले अंडे को लेकर सख्त करवाई की मांग की है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
3 Jun 2019, 3:05 PM IST
Published on:
3 Jun 2019, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.