11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में एेसा क्या हुआ, शादी से पहले लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम, फैसी सनसनी

परिजनों ने बताया कि वह बीएससी फाइनल की छात्रा थी। शादी के लिए उसे लड़के पक्ष वाले देखने आने वाले थे।

2 min read
Google source verification
girl committed suicide

girl committed suicide

बलौदाबाजार/पलारी. अपनी दादी को खाना खिलाने के बाद अचानक भारती साहू को क्या सुझा कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह बीएससी फाइनल की छात्रा थी। शादी के लिए उसे लड़के पक्ष वाले देखने आने वाले थे।

Read More: पिज्जा खाने पहुंचे सरकारी अफसरों ने किया होश उड़ा देने वाला खुलासा, आप रहे सावधान

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरूवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। गुरूर थानांतर्गत ग्राम सनौद निवासी लिखन साहू अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर किसी काम से गया हुआ था। उसने बेटी भारती साहू (20) को जाते-जाते अपनी मां को खाना देने के लिए कहा। जब दादी खाना खा चुकी, तो वह अपने कमरे में चली गई और दीवान पलंग पर प्लास्टिक चेयर रखकर फांसी में झूल गई। उधर, घटना की खबर पाकर कंवर चौकी प्रभारी पारख साहू दलबल के साथ वहां पहुंचा और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: बेटे की अस्थि लेकर बीच सड़क बैठी बूढ़ी मां, पत्नी व बच्चे, पढ़कर आप कहेंगे- मर गई इंसानियत

शादी की चल रही थी बात
मृतक भारती साहू की शादी की बात चल रही थी । उसे आज लड़के पक्ष वाले देखने आने वाले थे। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। मृतक इस साल अपनी बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस इस घटना को प्यार में पड़कर फांसी लगाने के नजरिए से भी देख रही है। हालांकि अभी पुलिस ने कुछ भी खुलासा नहीं किया है। मृतक की सहेलियों से पूछताछ कर रही है। उसके कमरे से कुछ भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Read More: उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पकड़े 5 ट्रक, भीतर झांक कर देखा तो अधिकारियों के होश आ गए ठिकाने

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग