दिए हैं निर्देश
शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल के बजाए दलहन- तिलहन, मक्का जैसी अन्य फसलों का उत्पादन करने के लिए किसानों को निर्देशित किया गया है। विभाग के मैदानी अमले द्वारा घूम-घूमकर किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की पैदावार ना करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है, इसके बावजूद जिन किसानों द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की पैदावार ली जाएगी उन किसानों के नलकूप का विद्युत कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा।
एमडी मानकर, उप संचालक, कृषि विभाग, बलौदा बाजार