21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के एक्वेरियम में रखें ये मछलियां, दूर हो जाएंगे सभी प्रकार के वास्तुदोष

घर की साकारात्मक एवं नाकारात्मक उर्जा इस बात पर भी निर्भर करती है कि एक्वेरियम में किस प्रकार की मछली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vastu Tips

घर के एक्वेरियम में रखें ये मछलियां, दूर हो जाएंगे सभी प्रकार के वास्तुदोष

रायपुर. घरों में एक्वेरियम का होना वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अक्वेरियम के घर में होने से धन और समृद्धि का वास होता है। घर की साकारात्मक एवं नाकारात्मक उर्जा इस बात पर भी निर्भर करती है कि एक्वेरियम में किस प्रकार की मछली है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के एक्वेरियम में मछलियों की संख्या हमेशा 8 होनी चाहिए। 8 नंबर को वास्तु में अनंनता का प्रतीक माना जाता है। इस नंबर को जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला प्रतीक माना जाता है।

गोल्ड फिश :- गोल्ड फिश को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर के एक्वेरियम में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार एक्वेरियम में गोल्ड फिश के होने से घर में धन की बढ़ोतरी होती है। गोल्ड फिश के साथ ही कोई फिश को भी समृद्धि लाने वाला माना जाता है, पर इसका आकार बड़ा होने की वजह से इसे ज्यातादर घरों में रखा नहीं जा सकता।

रेड स्कॉर्ड फिश :- रेड स्कॉड फिश को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन हमें फिश का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक्वेरियम में फिश की संख्या हमेशा 8 होनी चाहिए। वास्तु में 8 नंबर को शुभ माना जाता है।

काली मछली :- एक्वेरियम में रंग-बिंरंगी मछलियों के साथ-साथ एक काली मछली रखना जरूरी माना जाता है। वास्तु के अनुसार काली मछली सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है। जिसके घर में होने से घर की नाकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और साकारात्मक उर्जा बनी रहती है।