जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे हुआ। पलारी-सुहेला थाना बॉर्डर पर सेमराडीह में कुकुरदीह सीमेंट प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। इनमें से दो लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। जबकि, ढाई साल का शिवम रजक पास ही खेल रहा था। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ट्रक से पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा था।