जख्मी युवक लगातार तीन दिनों तक जंगल में भटकता रहा। जख्म वाले स्थान से बदबू आने लग गई थी, इस परिस्थितियों के बीच परिजन उक्त युवक को 15 किलोमीटर पैदल पगार नदी तक लाए। नदी के इस पार 108 के माध्यम से मैनपुर सरकारी अस्पताल लाया गया, मैनपुर पुलिस ने मामले की विवेचना जारी कर दी है। तीर मारने वाले चाचा की खोजबीन की जा रही है।