इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सोनवा गिरी कमरे में अकेले सोने चली गई थी। इधर देर रात पति सुरेश गिरी उठा और आक्रोशित होकर टांगी लेकर पत्नी के कमरे के पास पहुंचा, चूंकि दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में वह छप्पर पर चढ़ा और उसे तोडक़र अंदर घुस गया।