9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते में दिखा तालाब तो नहाने उतर गए 2 रिश्तेदार, एक डूब गया लेकिन दूसरे के लिए तीसरा बना फरिश्ता

2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाई मृतक की लाश, मृतक के घर में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
Villager body

Man body

रामानुजगंज. रामानुजगंज-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम आरागाही में बुधवार की सुबह वार्ड क्रमांक-2 में स्थित तालाब में नहाने गए एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गांव के ही एक युवक ने तालाब में कूदकर जान बचा ली।

इसकी जानकारी लगने के बाद गांव वालों की मदद से लगभग 2 घंटे के बाद ग्रामीण का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम आरागाही में बुधवार की सुबह दर्दनाक घटना हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गांव के ही एक व्यक्ति ने बचा लिया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे 50 वर्षीय सुखसाय अगरिया अपने एक रिश्तेदार बडख़ू अगरिया के साथ आरागाही बाजार से आ रहा था।

इस दौरान रूपलाल के घर के सामने स्थित तालाब में दोनों नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने दोनों को गहरे पानी मे ंजाता देख आवाज भी दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इसी दौरान तालाब के समीप खड़े रामनाथ मिंज दोनों को बचाने तालाब में कूद गया। उसने काफी मेहनत करने के बाद बडखू को तालाब से बाहर निकालने में सफलता पाई, लेकिन सुखसाय गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।


जानकारी लगते ही उमड़ी लोगों की भीड़
इसकी जानकारी होने के बाद गांव के ही राजा तिवारी, रामनाथ सिंह सहित काफी लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गांव वालों की मदद से सुखसाय के शव को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


परिजनों में पसरा मातम
सुखसाय की तालाब में डूबकर मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन वहां पहुंच गए। तालाब से उसका शव निकालने में 2 घंटे लग गए। इस दौरान परिजन वहीं बिलखते रहे।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग