
Women murder (Photo source- wikipedia)
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रह रही एक विधवा महिला की 4 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालत में लाश (Women murder in colony) मिली थी। इस मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक युवक पर हत्या करने का शक है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दरअसल विधवा की लाश तब मिली थी, जब उसकी बेटी उससे मिलने पहुंची थी। दरवाजा बाहर से बंद था। लेकिन जब उसने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
कुसमी के वार्ड क्रमांक-6 स्थित सिंचाई कॉलोनी के समीप बने मकान में सरस्वती बरगाह पति रंगीलाल बरगाह 46 वर्ष अकेले रहती थी। पति ने करीब 14-15 वर्ष पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की दोनों बेटियों का विवाह होने के बाद वे ससुराल चली गई हैं। इसके बाद से वह मकान में अकेले (Women murder in Kusmi) निवास कर रही थी।
1 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे सरस्वती अपनी बेटी से मिलने नगर के थानपारा बस्ती गई थी और कुछ देर बाद अपने घर लौट आई थी। 4 जुलाई की सुबह उसकी बेटी उससे मिलने सिंचाई कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। दरवाजा खोलकर जब वह भीतर गई तो उसके कदम ठिठक गए।
दरवाजे के पास ही मां खून से लथपथ हालत (Women dead body found) में पड़ी हुई थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, इस वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। यह देख उसने शोर मचाया तो कॉलोनी समेत आस-पास के लोग वहां पहुंचे। फिर मामले की सूचना कुसमी पुलिस को दी गई।
सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं वैज्ञानिक अधिकारी की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी जुटाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना पाए जाने तथा जांच में हत्या (Murder) की आशंका की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हत्या के मामले (Murder case) में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की पूछताछ में एक संदिग्ध आरोपी का नाम भी सामने आया है, उसकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
06 Jul 2026 08:47 pm
Published on:
06 Jul 2026 08:47 pm
