10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलरामपुर
पीएम मोदी नमो एप से दे रहे थे विकास के मंत्र, यहां के विधायक व्यस्त थे ये काम करने में
Play video

पीएम मोदी नमो एप से दे रहे थे विकास के मंत्र, यहां के विधायक व्यस्त थे ये काम करने में

जब देश के कोने-कोने से सांसद और विधायक पीएम मोदी के सामने उनकी बात सुनकर अपनी राय रख रहे थे, तो बीजेपी के विधायक...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Apr 2018, 5:32 PM IST

बलरामपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नमो एप के जरिए बीजेपी के सांसदों और विधायकों से मन की बात कर उन्हें विकास का मंत्र दे रहे थे तो वहीं यूपी के बलरामपुर में तुलसीपुर विधायक प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बजाय डायल 100 के कार्यक्रम में व्यस्त थे। जब देश के कोने-कोने से सांसद और विधायक पीएम मोदी के सामने उनकी बात सुनकर अपनी राय रख रहे थे, तो बीजेपी के तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल जिला मुख्यालय के वीर विनय चैराहे पर यूपी डॉयल 100 की बाइकों को हरी झंडी दिखा रहे थे।

कहा- फोन में आ गई थी दिक्कत-

विधायक से जब मीडिया ने प्रधानमंत्री के एप पर उनसे बात न करने के बाबत सवाल पूछा तो तुलसीपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक कैलाश नाथ ? शुक्ल गोलमोल जबाब देते नजर आये और कहा कि मैं प्रधानमंत्री के एप से जुड़ा था, लेकिन मोबाइल में कुछ दिक्कत आ जाने के कारण डिस्कनेक्ट हो गया। डिस्कनेक्ट होने के बाद विधायक ने दोबारा एप से जुड़ने की कोशिश भी नहीं की और डायल 100 बाइकों को हरी झंड़ी दिखाकर चल दिये।

विधायक सामूहिक विवाह में लड़कियों की उम्र पर दिया था बयान-

प्रमोशन के कार्यक्रम से उत्साहित विधायक बिना देर किये सही टाइम 11 बजे कार्यक्रम में पहुंच चुके थे और करीब 12 बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर वापस चले गये। इससे पूर्व भी विधायक सामूहिक विवाह में लड़कियों की उम्र को लेकर दिए बयान से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। बता दें कि डायल 100 की दो पहिया वाहनों की 9 गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर अलग-अलग थानों पर रवाना किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीओ सदर मनोज कुमार, बीजेपी जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू सहित पुलिस के तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे.