बलरामपुर. बुधवार को जिले में किसान जन जागरण अभियान की समीक्षा करने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व प्रियंका गांधी के सलाहकार समिति के सदस्य जफर अली नकवी पहुँचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा की बलरामपुर हर मोर्चे पर अव्वल है, जिसका श्रेय जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व पूरे संगठन को जाता है। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता तीन मार्च को तहसील मुख्यालयों पर किसान समस्याओं के विरोध में धरना देंगे। 17 मार्च को लखनऊ में विशाल रैली होगी, जिसमें हर जिले से हजारों किसान भाग लेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, खालिद बिन अफजल, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, विनय कुमार तिवारी, हारिश बिन अफजल, अवधेश पाल सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, डा. प्रतीक मिश्र, सुरेन्द्र यादव, शाहिद हसन टीपू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।