स्वस्थ बच्ची पैदा कराने के बाद उसे टीका लगाने के लिए वहां पर मौजूद स्टाफ नर्स चन्द्रावती व एएनएम रमावती एक हजार रुपये की मांग की। उस वक्त महिला के गरीब पति के पास मात्र तीन सौ रुपये थे, जो उसने स्टाफ नर्स चन्द्रावती को दे दिये, लेकिन स्टाफ नर्स चन्द्रावती व एएनएम रमावती पूरे रुपये देने की मांग पर अड़ी रहीं और पैसे टेबल पर फेंक दिये। महिला के परिजन स्टाफ नर्स व एएनएम के मिन्नतें करते रहे लेकिन वे पूरे पैसे लिये बिना काम करने को तैयार नहीं थी।