जानकारी के अनुसार बीती रात सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के ग्रा.पं. बभन पुरवा व हसऊपुर में पाँच घरों से चोरों ने हजारों का माल पार किया है। ग्रा.पं.बभनपुर के मजरे लक्ष्मणपुर में अदालत पुत्र हरी के घर के पीछे की खिड़की रोशनदान तोड़ कर चोर अंदर घुसे। अदालत की पत्नी रोहिणी ने बताया कि घर में रखे बक्से को तोड़कर पर्स में रखे एक सोने का मंगल सूत्र, चार जोड़ी पायल, झाला, झुमकी , करधन, बिछुआ, हाथगादी, पांच साड़ी व तीन हजार नगद चोर पार कर ले गए। रोहिणी ने बताया की त्योहार मनाने के लिए गाँव के ही किशोरे पंडित के यहाँ से तीन हजार कर्ज लाई थी। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।