29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka: कैबिनेट में 24 नए मंत्री शामिल, जातीय व क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश

छह लिंगायत व चार वोक्कालिगा विधायक मंत्री बने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Santosh Kumar Pandey

•

Updated: 27 May 2023, 4:34 PM IST

rajbhavan_11.jpg

बेंगलूरु. कर्नाटक सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 24 नए मंत्रियों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार को राजभवन में नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक एच के पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय व जातिगत समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की गई है। पार्टी ने जहां छह लिंगायत विधायकों को मंत्री बनाया है वहीं चार वोक्कालिगा, तीन अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति, पाच अन्य पिछड़ा वर्ग के विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जहां तक क्षेत्रों का सवाल है, कल्याण कर्नाटक व पुराने मैसूरु क्षेत्र से सात-सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कित्तूर कर्नाटक से छह व मध्य कर्नाटक से दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।