
मडिकेरी के तोरेनुरु ग्राम पंचायत के अंतर्गत सिद्धलिंगपुर में 1991 में खुला 35 वर्ष पुराना सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद हो गया है।
अधिकारियों के अनुसार स्कूल में छात्रों की संख्या अपर्याप्त होने के कारण स्कूल को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। हजारों बच्चों को शिक्षित कर चुके इस स्कूल के इस तरह से बंद होने से स्थानीय लोग नाराज हैं।
बीते कुछ वर्षों तक सिद्धलिंगपुर, बसिरुगुप्पे, अलीलुगुप्पे और रंगायनपुर क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा के लिए इसी स्कूल पर निर्भर थे। हालांकि, ज्यादातर अभिभावक अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता देने लगे हैं। चालू शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 7, 6 और 4 में एक-एक छात्र और कक्षा 5 में दो छात्र थे। इनमें से दो आवासीय विद्यालयों में चले गए और नामांकन में भारी गिरावट आई।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भाग्यम्मा ने बताया कि इस वर्ष नामांकन की कमी के कारण स्कूल अस्थाई रूप से बंद है। अगर कम-से-कम 5 छात्र नामांकन करा लेते हैं, तो स्कूल शुरू हो जाएगा।
Updated on:
22 Jul 2025 06:42 pm
Published on:
22 Jul 2025 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
