बेंगलूरु. हाईकोर्ट ने राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार की ईडी के समन को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बाद डीके शिवकुमार दूसरे ऐसे कांग्रेसी नेता हैं जिन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि अब उन्हें ईडी के सामने पेश होना ही पड़ेगा।