
पौधरोपण के प्रति किया जागरूक
बेंगलूरु. अणुव्रत समिति की ओर से महारानी आट्र्स, कॉमर्स एण्ड मैनेजमेंट कॉलेज फोर वूमेन कैम्पस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा के सान्निध्य में जागरूक किया गया।
कॉलेज की शासक रेणुका ने पौधरोपण व अणुव्रत के कार्यों पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल चिप्पड़, रघुनाथ ने भी विचार व्यक्त किए। कॉलेज परिसर में पौधरोपण जागरूकता रैली निकाली गई। उपाध्यक्ष देवराज रायसोनी, हस्तीमल हिरन, निवर्तमान अध्यक्ष रामलाल गन्ना, तेयुप पदाधिकारियों, कॉलेज छात्राएं सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
मंत्र दीक्षा कार्यक्रम 29 जुलाई को
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद की ओर से गांधीनगर सभा में साध्वी कंचनप्रभा आदि ठाणा एवं यशवंतपुर सभा भवन में मुनि रणजीत कुमार, मुनि रमेश कुमार के सान्निध्य में 29 जुलाई को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तेयुप अध्यक्ष सुनील बाबेल ने बताया कि दीक्षा में 9 से 15 वर्ष उम्र के बच्चों को मंत्र दीक्षा दी जाएगी। मंत्र दीक्षा बैनर का अनावरण किया गया।
इस मौके पर सभा अध्यक्ष मूलचंद नाहर, मंत्री प्रकाश लोढ़ा, यशवंतपुर सभाध्यक्ष प्रकाश बाबेल, तेयुप अध्यक्ष गौतम खाबिया, महिला मंडल मंत्री सीमा श्रीमाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
आत्म जाग्रति का अनुपम अवसर
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हनुमंतनगर में साध्वी सुमित्रा ने कहा कि चातुर्मास आत्म जाग्रति का अनुपम अवसर है। उन्होंने कहा कि जैसे घी को तपाने के लिए पात्र की जरूरत होती है, वैसे ही आत्मशुद्धि के लिए हमें इन वर्षावास में ज्यादा से ज्यादा धर्म, ध्यान, जप-तप करने की आवश्यकता है।
साध्वी सुप्रिया ने चातुर्मास को आत्मसंयम का मौसम बताया। उन्होंने जैन दर्शन में चातुर्मास की परंपरा के आगमिक महत्व को विभिन्न घटना प्रसंगों का सविस्तार प्रकाश डाला। साध्वी सुविधि ने भजन प्रस्तुत किया। साध्वी सुमित्रा के आज आठ उपवास की तपस्या गतिमान है। प्रभा गुलेच्छा ने गीतिका प्रस्तुत की। संघ अध्यक्ष हुकमीचंद कांकरिया, मंत्री महावीर चंद धारीवाल ने स्वागत किया। संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार गादिया ने किया।
Published on:
28 Jul 2018 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
