30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएमटीसी को रास आया यूपीआई किराया भुगतान

बेंगलूरु मेट्रो पॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई मोड) बहुत रास आया है। निगम ने गत मार्च माह में कुल टिकट किराए (राजस्व) का 39.80 प्रतिशत यूपीआई से प्राप्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 1 Apr 2025, 7:23 PM IST

करीब 40 प्रतिशत किराए की प्राप्ति यूपीआई से

बेंगलूरु. बेंगलूरु मेट्रो पॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई मोड) बहुत रास आया है। निगम ने गत मार्च माह में कुल टिकट किराए (राजस्व) का 39.80 प्रतिशत यूपीआई से प्राप्त किया है। बीएमटीसी के अनुसार मार्च माह में निगम ने 89 करोड़, 20 लाख, 98 हजार 518 रुपए किराया (राजस्व) अर्जित किया। इसमें से 35 करोड़,50 लाख, 60 हजार 415 रुपए किराया यूपीआई मोड से प्राप्त किया। यह कुल किराए का 39.80 प्रतिशत है। निगम की मानें तो यह डिजीटल परिवर्तन यात्रा में एक मील का पत्थर से कम नहीं है। निगम के अनुसार फरवरी माह में निगम ने कुल टिकट किराए (राजस्व) के रूप में 83 करोड़, 39 लाख, 98 हजार 221 रुपए प्राप्त किए थे। इसमें से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई मोड) से 29 करोड़, 36 लाख, 10 हजार 703 रुपए प्राप्त किए जो कुल राजस्व का 35.21 प्रतिशत था।

बीएमटीसी ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए यूपीआई भुगतान को बढ़ावा दिया है। इस पहल से डिजिटल लेनदेन में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को बल मिला है। बीएमटीसी के भुगतान पद्धति को व्यापक रूप से अपनाने से टिकट लेनदेन की आसानी और गति में काफी सुधार हुआ है, जिससे यात्रियों और बीएमटीसी कर्मचारियों दोनों को लाभ हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग