5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित परिवार का बहिष्कार करने पर दस के खिलाफ मामला दर्ज

गांव वालों ने पानी की आपूर्ति भी बंद कर दी
less than 1 minute read
Google source verification
दलित परिवार का बहिष्कार करने पर दस के खिलाफ मामला दर्ज

दलित परिवार का बहिष्कार करने पर दस के खिलाफ मामला दर्ज

मंड्या. नागमंगला तहसील में एक दलित परिवार को गांव से बहिष्कृत करने पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बुरडकुप्पे गांव निवासी बसुराजु का गांव के बाहर पानी निकासी नाली को लेकर नौ मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने एकमत होकर 12 मई को गांव में पंचायत बिठाकर बसुराजु को गांव से बहिष्कार करवा दिया।

पंचायत के अजीब फैसले

पंचायत ने यह निर्णय किया कि दलित परिवार को गांव का कोई किराना का दुकानदार का समान नहीं देगा और उसके साथ कोई संबंध नहीं रखेगा। ग्राम पंचायत ने दलित परिवार के घर में पानी की आपूर्ति तक बंद कर दी।

बसुराजु के नागमंगला ग्रामीण थाने में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दलित परिवार को गांव में बहिष्कृत करने का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक के. परशुराम व अन्य अधिकारियों ने दलित परिवार के घर जाकर किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग