28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसदों का कोडुगू के लिए योगदान शून्य : रेवण्णा

इस वर्ष अप्रत्याशित बारिश के कारण कोडुगू जिले को काफी नुकसान हुआ है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 6 Sep 2018, 4:57 PM IST

rewanna

भाजपा सांसदों का कोडुगू के लिए योगदान शून्य : रेवण्णा

हासन. कोडुगू जिले के मतदाता गत 25 वर्षों से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के सांसदों ने जिले के बाढ़ प्रभावितों के लिए कुछ भी नहीं किया है। लोक निर्माण मंत्री एच.डी. रेवण्णा ने यह बात कही। बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रत्याशित बारिश के कारण कोडुगू जिले को काफी नुकसान हुआ है।

जिले की सैकड़ों किलोमीटर लंबी संपर्क सड़कें तथा पुलों का पुनर्निमाण करना है। स्थिति गंभीर होने के बावजूद भाजपा के सांसदों ने केंद्र सरकार से कोडुगू के बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता नहीं दिलाई है। भाजपा के सांसद इस मामले में राज्य को न्याय दिलाने में विफल रहे हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में अंग्रेजी माध्यमों के स्कूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार की ओर से ही 1000 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल स्थापित होंगे।


प्रगतिशील विचारकों को सुरक्षा देने की सिफारिश
बेंगलूरु. पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रदेश के कुछ साहित्यकार, बुद्धिजीवी और प्रगतिशील विचारकों को सुरक्षा प्रदान कराने की सिफारिश की है। एसआइटी के प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बी.के सिंह ने उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से भेंट कर गौरी लंकेश हत्याकांड की जांंच में अब तक हुई प्रगति और आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के अन्य प्रगतिशाली विचारकों को भी पुलिस सुरक्षा प्रदान कराने कीजरूरत पर बल दिया। गिरफ्तार आरोपियों की डायरी में कई लोगों के नाम दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा कई लोगों की हत्या योजना 2010 से जारी थी।

अमोल काले की डायरी में में 36 साहित्यकारों के नाम हैं। डायरी की लिखावट की जांंच की गई। दूसरी तरफ विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि लिखावट अमोल काले की है। साहित्यकारों की हत्या की योजना मागड़ी रोड के सीगेहल्ली स्थित एक मकान में बनाई गई थी। मकान से मिले कुछ बाल जांच के लिए एफएसएल भेजे गए थे। यह बाल भी अमोल काले के हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग