27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायग्नोस्टिक सेंटर में दीपावली पूजन

तेयुप अध्यक्ष सुनील बाबेल ने कहा कि अहिंसक प्रभु महावीर के निर्माण की स्मृति स्वरूप सामूहिक ध्यान, जप आदि करना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 8 Nov 2018, 5:25 PM IST

deepotsav

डायग्नोस्टिक सेंटर में दीपावली पूजन

बेगंलूरु. तेरापंथ युवक परिषद की ओर से संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, राजाजीनगर में दीपावली पूजन किया गया।

तेयुप अध्यक्ष सुनील बाबेल ने कहा कि अहिंसक प्रभु महावीर के निर्माण की स्मृति स्वरूप सामूहिक ध्यान, जप आदि करना चाहिए।

जैन संस्कारक जितेंद्र घोषल एवं विक्रम दुगड़ ने विभिन्न मंत्रोच्चार द्वारा मंगल भावना पत्रक, स्वास्तिक व तिलक की महत्ता बताते हुए पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पूजा करवाई।

इस अवसर पर दिनेश पोकरणा ने जैन विधि से हुए झ्स आयोजन की सराहना की। आभार संयोजक रजत बैद ने जताया।

---

आवश्यक सामग्री वितरित
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मण्डल की ओर से बुधवार को मातृश्री मनोविकास केंद्र में आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित कर सेवाएं प्रदान की।

सदस्यों ने आश्रम में रह रहे मानसिक रूप से कमजोर 80 बच्चों के साथ समय बिताया। ड्रॉइंग सामग्री भेंट की।

तेरापंथ युवक परिषद, बेंगलूरु के अध्यक्ष सुनीलबाबेल, तेरापंथ किशोर मंडल के संयोजक अरविंद पोखरना, पूर्व संयोजक रौनक नाहर, जीगर मारू, अभिषेक श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित थे। केंद्र के प्रबंधन ने इस कार्यक्रम के लिए खुशी जताई।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग