27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौतम स्वामी का महापूजन

संगीत मुकेश अनिल एंड पार्टी ने प्रस्तुत किया।

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

गौतम स्वामी का महापूजन

बेंगलूरु. सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम में गुरुवार को आचार्य चन्द्रयश सूरीश्वर की निश्रा में गौतम स्वामी का महापूजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य ने कहा कि हमारा नूतन वर्ष धर्ममय, सुख्मय और स्व्स्थमय हो। गौतम स्वामी अनंत लब्धि निधान हैं।

उनके नाम स्मरण मात्र से हमारा मंगल होता है। वे ऋद्धि-सिद्धि दाता हैं। संगीत मुकेश अनिल एंड पार्टी ने प्रस्तुत किया।

नए वर्ष में जीवन में क्षमा, विनय और निर्मलता प्राप्त हो
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में निजानंदी आचार्य महेन्द्रसागर ने गौतम स्वामी राग और स्तोत्रादि से सकल संघ के लिए महामांगलिकदी।

आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि महावीर प्रभु के निर्वाण कल्याण से यादगार बना दीपावली पर्व और उनके प्रथम शिष्य गौतम स्वामी के केवलज्ञान प्राप्ति से पवित्र बना यह एकम का दिन दीपक की उज्ज्वलता से सभी के लिए आध्यात्मिक आयाम स्थापित करनेवाला बनें।

साधना की ज्योति और समर्पण का प्रकाश जीवन में जगमग होता रहे। आचार्य ने कहा कि नए वर्ष में सबके जीवन में वीर प्रभु जैसी शक्ति के साथ क्षमा, गौतम स्वामी जैसी लब्धि के साथ विनय और अभय कुमार जैसी बुद्धि के साथ निर्मलता प्राप्त हो।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग