28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार मेरा हीं नहीं, सिद्धरामय्या का फोन भी कर रही टैप : येड्डियूरप्पा

येड्डियूरप्पा ने इस मामले की जांच कराने की भी मांग की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Aug 2018, 7:32 PM IST

BJP

सरकार मेरा हीं नहीं, सिद्धरामय्या का फोन भी कर रही टैप : येड्डियूरप्पा

हाल के दिनों में राज्य में दोनों पक्षों के नेताओं के राज्य व केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग करने का आरोप लगा चुके हैं

बेंगलूरु. विपक्ष ने बुधवार को फिर कुमारस्वामी सरकार पर विरोधी नेताओं के फोन टैप कराने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा ने सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए। येड्डियूरप्पा ने कहा कि उनके अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं के फोन भी टैप किए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री येड्डियूरप्पा ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी अपनी गठबंधन सरकार में भागीदार कांगे्रस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के फोन भी टैप करा रही है। येड्डियूरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी को अपने सहयोगियों पर भरोसा नहीं रह गया है इसलिए अपने सहयोगियों के साथ ही विरोधियों के भी फोन टैप करा रही है। येड्डियूरप्पा ने इस मामले की जांच कराने की भी मांग की। हालांकि, हाल के दिनों में राज्य में दोनों पक्षों के नेताओं के राज्य व केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग करने का आरोप लगा चुके हैं।


केंद्र सरकार करा ले जांच : कुमारस्वामी
येड्डियूरप्पा के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। लिहाजा, भाजपा इस मामले की जांच केंद्र सरकार से करा सकती है। कुमारस्वामी ने येड्डियूरप्पा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसके कारण वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है।


'कुमारस्वामी सरकार का भविष्य नहीं'
बेंगलूरु. केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बात बात पर आंसू बहाने वाले कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का भविष्य कुछ ही समय का है। इस बार लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। चिनचणसूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व येड्डियूरप्पा पर विश्वास रखकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग