24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य मंत्री ने अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश

सदस्यों ने मंत्री से राज्य भर में अंगदान के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ऑर्गन रिट्रीवल केंद्र शुरू कर उन्हें सफलतापूर्वक चलाने का अनुरोध किया।
less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रीय अंगदान जागरूकता समिति के सदस्यों ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव से मुलाकात की और राज्य में अंगदान बढ़ाने पर चर्चा की। सदस्यों ने मंत्री से राज्य भर में अंगदान के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ऑर्गन रिट्रीवल केंद्र शुरू कर उन्हें सफलतापूर्वक चलाने का अनुरोध किया।

मंत्री ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे अस्पताल में मस्तिष्क मृत्यु (ब्रेन डेथ) होने पर परिजनों को अंगदान के बारे में जानकारी दें। दान के लिए प्रोत्साहित करें।समिति के सदस्यों ने मंत्री को कलबुर्गी डिवीजन में मुफ्त किडनी और लिवर प्रत्यारोपण केंद्र स्थापित करने की सलाह दी।

मंत्री ने समिति की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सभी जिला अस्पतालों में ऑर्गन रिट्रीवल केंद्र स्थापित करने के लिए पहले से ही कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में अंगदान बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग