14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झमाझम बारिश ने फिर खोली बीबीएमपी की पोल

कुछ समय की बारिश से चिकपेट क्षेत्र की स्थिति खराब

2 min read
Google source verification
heavy rain

झमाझम बारिश ने फिर खोली बीबीएमपी की पोल

बेंगलूरु. बारिश से निपटने के तमाम दावों के बीच मंगलवार को जब कुछ समय के लिए बेंगलूर में तेज बारिश हुई तब शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र चिकपेट में नारकीय स्थिति हो गई। चिकपेट, बलेपेट, सुल्तानपेट, मामुलपेट, ओल्ड तरगुपेट आदि क्षेत्र की सड़कों पर घुटने भर पानी जम जाने से स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को घंटों मुसीबत झेलनी पड़ी।
बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) का दावा है कि सभी नालियों की सफाई की जा चुकी है और बारिश में जलजमाव न हो इसकी पूरी तैयारी की गई है। बाजवूद इसके मंगलवार को चिकपेट सहित शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की घटनाओं ने बीबीएमपी के तमाम दावों की पोल खोल दिए।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई तब तो बाढ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जलजमाव से कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ तो कई जगहों पर पानी सड़कों पर बहता रहा। दोपहर बाद बारिश होने से स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों और दफ्तर से लौटने वाले लोगों को परेशानी हुई।
हालांकि, पिछले कई दिनों से बारिश का इंजतार करते बेंगलूरुवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बेंगलूरु शहरी क्षेत्र में 4.5 मिमी बारिश हुई। साथ ही अगले कुछ दिनों तक हल्की और रिमझिम बारिश का दौर चलते रहने की संभावना है। विशेषकर दोपहर बाद बारिश में तेजी आ सकती है।
करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत
हासन. बिजली के तार की चपेट में आकर मंगलवार को दो कृषक श्रमिकों की मौत हो गई।
जिले के अलुरुयकोप्पलु गांव में घटित इस हादसे में पीडि़तों की पहचान 35 वर्षीय नटराज और कुमार (48) के रूप में हुई है। जिस खेत में वे काम कर रहे थे वहां पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा था। वे दोनों उससे अनजान थे और उस पर पैर रख दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।