30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुब्बल्ली-गंगावती एक्सप्रेस का शुभारंभ

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने हुब्बल्ली और गंगावती के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की है। ट्रेन को सोमवार शाम 5 बजे गंगावती से रवाना किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 11:44 PM IST

हुब्बल्ली-गंगावती एक्सप्रेस का शुभारंभ

हुब्बल्ली-गंगावती एक्सप्रेस का शुभारंभ

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने हुब्बल्ली और गंगावती के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की है। ट्रेन को सोमवार शाम ५ बजे गंगावती से रवाना किया गया। कोप्पल सांसद करड़ी संगण्णा, विधायक पारना ईश्वरप्पा मुनवल्ली, अचर हलप्पा बसप्पा ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन 17303/17304 हुब्बल्ली-गंगावती-हुब्बल्ली एक्सप्रेस, हुब्बल्ली से ४ जून तथा गंगावती से ५ जून से नियमित रूप से चलेगी।

ट्रेन नंबर 17303 हुब्बल्ली से रोजाना 17.20 बजे प्रस्थान करेगी और 21.30 बजे गंगावती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 17304 प्रतिदिन गंगावती से 05.40 बजे प्रस्थान करेगी और 09.30 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी। कोप्पल सांसद करड़ी संगण्णा ने कहा कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मदद से, गिनिगेरा-रायचूर के बीच 165 किलोमीटर लंबी लाइन का काम जल्द पूरा होगा।


गंगावती रेलवे स्टेशन पर आज से नए टिकट काउंटर का उद्घाटन भी किया गया। स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

राजस्थान जाने वाली चार ट्रेनों का मार्ग बदला
बेंगलूरु. गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन व यार्ड में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण राजस्थान की ओर से जाने वाली चार ट्रेनों का अस्थाई तौर पर मार्ग परिवर्तित किया है। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों को साबरमती के बजाय खोडियार, चंदलोडिया होकर चलाया जाएगा।

इनमें ट्रेन 16533 जोधपुर- केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस 05 और 12 जून को जोधपुर से शुरू होने वाली एक्सप्रेस, ट्रेन 16507 जोधपुर-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस 06 और 08 जून को जोधपुर से शुरू होने वाली, ट्रेन 16531 अजमेर -केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस अजमेर से 03 और 10 जून को शुरू होने वाली तथा ट्रेन संख्या १6 209 अजमेर-मैसूरु एक्सप्रेस अजमेर से 07 और 09 जून को शुरू होने वाली परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग